banner

Motivation Story In Hindi यह चीज आपको सुखी होने से रोक रही है



Motivation Story In Hindi यह चीज आपको सुखी होने से रोक रही है





दोस्तों अगर आप इस दुनिया में किसी सुखी व्यक्ति को खोजने निकलेंगे तो आपको कोई भी सुखी व्यक्ति नहीं मिलेगा। आज के समय में हर इंसान को किसी न किसी बात का दुःख है। ऐसी कौन से चीज है। जो आपको सुखी होने से रोक रही है। ये ही बात समझाने के लिए मैं आपको एक Motivational Story सुनाता हूँ। Motivation Story in Hindi यह चीज आपको सुखी होने से रोक रही है

एक बार की बात है। भगवान बुद्ध का उपदेश सुनने के लिए बहुत से लोग इकट्ठा हो गये। एक शिष्य ने भगवान बुद्ध के पास आकर पूछा – प्रभु आपको क्या लगता है की इन सभी में से कौन सबसे ज्यादा सुखी है।


भगवान बुद्ध ने उन सभी की ओर देखा और कहा – वह पीछे बैठा हुआ इंसान सबसे ज्यादा सुखी है। शिष्य ने पूछा – आप इतने दावे के साथ कैसे कहा सकते है। भगवान बुध ने मुस्कुराते हुए कहा – मैं तुम्हे अभी दिखा देता हूँ।

भगवान बुद्ध ने बारी – बारी से सामने बैठे लोगों से पूछा – तुम्हे क्या चाहिए। उन लोगो में से किसी ने धन माँगा, किसी ने संतान, कसी ने दुश्मन पर विजय यानी की हर किसी के मन में कुछ न कुछ पाने की चाह थी। अंत में उस इंसान की बारी आयी। बुद्ध ने उससे पूछा – कहो भाई, तुम्हे क्या चाहिए।


उस आदमी ने कहा – कुछ भी नहीं। अगर भगवान को कुछ देना ही है तो वह बस ऐसा कर दे की मेरे अंदर कोई चाह ही पैदा न हो। मैं बिना चाह के ही ज्यादा सुखी हूँ। उस व्यक्ति की बात सुनकर शिष्य सब कुछ समझ गया।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की जहाँ चाह है। वहाँ सुख नहीं हो सकता। यह आपके अंदर की चाह ही है। जो आपको सुखी होने से रोक रही है। जिस इंसान ने अपने अंदर मौजूद चाह पर नियंत्रण कर लिया। उसे सुखी होने से कोई भी नहीं रोक सकता। Motivation Story in Hindi यह चीज आपको सुखी होने से रोक रही है



No comments:

Post a Comment